फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: The last rites of the dead body of a young man and a girl were performed late in the evening.

मैनपुरी: देर शाम युवक-युवती के शव का किया अंतिम संस्कार

Sun, 11 Dec 2022 10:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: The last rites of the dead body of a young man and a girl were performed late in the evening.
घिरोर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन में शनिवार की सुबह एक प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उक्त घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिए, देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव नगला कंचन निवासी अनिल कुमार (32) शादीशुदा व तीन बच्चों का पिता होने के बाद भी गांव की रहने वाली मालती (18) के साथ प्रेम संबंध बना बैठा था। दोनों की इस बेमेल प्रेम कहानी ने शनिवार को अंतिम सांस ली। दोनों के शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ से एक ही स्टॉल से फंदा पर लटके मिले थे।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की घटना के बाद दोनों के ही परिजन कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं थे। इस बीच पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम कराए। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए। अनिल के शव का देर शाम गांव स्थित श्मशान पर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घरवालों ने मालती के शव का जलप्रवाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों का अब कौन बनेगा सहारा
नगला कंचन निवासी अनिल ने तो प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी व तीन बच्चों के भविष्य को दरकिनार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लेकिन उसकी मौत के बाद अब पत्नी व बच्चों के सामने कई समस्याएं खड़ी हैं। भरण पोषण के साथ ही बच्चों के भविष्य को लेकर परिजन भी संशय में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed