फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Student commits suicide by hanging in Agra

आगरा: कमरे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय छात्र का शव, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी

Fri, 28 Jan 2022 03:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jan 2022 03:11 PM IST
सार

मैनपुरी निवासी छात्र आगरा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार छात्र अवसाद का शिकार था। जिसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
Mainpuri Student commits suicide by hanging in Agra
छात्र जितेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सरला बाग एक्सटेंशन में मैनपुरी के रहने वाले छात्र का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। वह किराए के मकान में रह रहा था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए यहां आया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


मैनपुरी के कुरावली स्थित पोस्ट गोपालपुर के गांव दुल्लापुर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र रायसिंह (17 वर्ष) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। दयाल बाग स्थित सरला बाग एक्सटेंशन में चौधरी मोहर सिंह के मकान में किराए पर रह रहा था। 
विज्ञापन


मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना 
मकान मालिक ने शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इस पर पीआरवी पहुंच गई। छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। थाना न्यू आगरा के प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि जितेंद्र सिंह अवसाद का शिकार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र का इलाज डॉ जसवंत कालरा इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल में चल रहा था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। तनाव में ही आत्महत्या की आशंका है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed