{"_id":"639caec2989bb10f5601c2f4","slug":"mainpuri-sdm-sealed-the-fertilizer-shop-for-charging-more-than-the-fixed-price-mainpuri-news-agr557032041","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत लेने पर एसडीएम ने खाद की दुकान सील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत लेने पर एसडीएम ने खाद की दुकान सील की
विज्ञापन
खाद की दुकन को सील करती एसडीएम सदर।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एसडीएम नवोदिता शर्मा ने शुक्रवार को निर्धारित कीमत से अधिक दर पर यूरिया खाद बेचे जाने की सूचना पर एक दुकान को सील कर दिया। वहीं दुकानदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उचित जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शुक्रवार की शाम एसडीएम को सूचना मिली कि नवीन गल्ला मंडी के पास नगला दौलत स्थित राजपूत खाद भंडार पर यूरिया खाद निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेची जा रही है। इस पर एसडीएम जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के साथ संबंधित दुकान पर पहुंच गए। जांच में उन्होंने पाया कि दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत में यूरिया खाद बेच रहा है। इस पर एसडीएम ने दुकान को सील कर दिया। एसडीएम ने दुकान को सील करने के साथ ही दुकान के संचालक को नोटिस भी जारी किया है।
एसडीएम ने जिले के सभी खाद दुकानदारों को चेतावनी दी है कि शासन से निर्धारित मूल्य के अनुसार ही किसानों को खाद उपलब्ध कराएं। यदि कहीं से निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचे जाने की सूचना मिलती है तो संबधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अनियमितता मिलने पर दुकान का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। शुक्रवार को नगला दौलत में हुई कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अखिल गोयल भी मौजूद रहे।