फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri ranked 69th in the disposal of complaints

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में 69वें स्थान पर पहुंचा मैनपुरी

Thu, 15 Sep 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:49 PM IST
सार

आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रीड्रेसल सिस्टम) शिकायतों के निस्तारण के आधार पर जारी होने वाले रैंकिंग में मैनपुरी औंधे मुंह गिरा है।वर्तमान में मैनपुरी जिले के विभिन्न अधिकारियों के स्तर पर 67 शिकायतें डिफॉल्टर की श्रेणी में हैं।

विज्ञापन
Mainpuri ranked 69th in the disposal of complaints

विस्तार

मैनपुरी। आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रीड्रेसल सिस्टम) शिकायतों के निस्तारण के आधार पर जारी होने वाले रैंकिंग में मैनपुरी औंधे मुंह गिरा है। प्रदेश के 75 जिलों में मैनपुरी को 69वां स्थान मिला है। जिले में तैनात अफसरों की लापरवाही का ये नतीजा है कि एक माह में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की रैंकिंग 58 पर पायदान गिरी है, लेकिन अब भी अफसरों की नींद नहीं टूटी है।
विज्ञापन

शासन ने घर बैठे ऑनलाइन शिकायत करने के लिए आईजीआरएस पोर्टल की शुरुआत की थी। इसके तहत मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी से संदर्भ रखने वाली शिकायतें की जाती हैं। ये शिकायतें अधिकारियों द्वारा संबंधित को स्थानांतरित भी की जा सकती हैं। प्रत्येक माह शासन की ओर से आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की समीक्षा करते हुए रैंकिंग जारी की जाती है। अगस्त में प्राप्त शिकायतों के आधार पर जारी रैंकिंग में मैनपुरी फिसड्डी रहा है। प्रदेश के कुल 75 जिलों में मैनपुरी को 69वां स्थान प्राप्त हुआ। इसके पीछे जिले के लापरवाही अफसर जिम्मेदार हैं। उनके लॉगिन पर सैकड़ों शिकायतें लंबित हैं, लेकिन वे उनके निस्तारण पर ध्यान ही नहीं देते हैं। हाल ये है कि वर्तमान में 47 अधिकारियों के पास 2305 शिकायतें विभिन्न संदर्भों की लंबित हैं। इसमें सर्वाधिक 216 शिकायतें तहसीलदार सदर और तहसीलदार भोगांव के स्तर पर 179 शिकायतें लंबित हैं। जुलाई में जारी रैंकिंग की अगर बात करें तो मैनपुरी को प्रदेश में 11वां स्थान मिला था।
विज्ञापन

जिले की आईजीआरएस रैंकिंग जारी होने के बाद डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी भी दी है। उन्होंने लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही किसी भी हाल में शिकायतों को डिफॉल्टर न होने देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि अधिकारी खुद रुचि लेकर शिकायतों का निस्तारण कराएं, अन्यथा किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में मैनपुरी जिले के विभिन्न अधिकारियों के स्तर पर 67 शिकायतें डिफॉल्टर की श्रेणी में हैं। यानी ये वे शिकायतें हैं जिनका निर्धारित समय में निस्तारण ही नहीं किया गया है। इसमें सर्वाधिक डिफॉल्टर शिकायतें अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मैनपुरी की 12 हैं। वहीं इसके बाद तहसीलदार सदर और अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग के स्तर पर नौ-नौ शिकायतें डिफॉल्टर की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed