{"_id":"60fc51e58ebc3e58005f1002","slug":"mainpuri-police-found-90-missing-people-in-24-days-mainpuri-news-agr5011307189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की पुलिस ने 24 दिन में ढूंढ निकाले 90 लापता लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की पुलिस ने 24 दिन में ढूंढ निकाले 90 लापता लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आईजी (आगरा रेंज) द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन तलाश के तहत जनपद पुलिस ने बीते 24 दिन में विभिन्न थानों से अपहृत व गुमशुदा 90 लोगों को ढूंढ निकाला है। शनिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि आईजी की ओर से शुरू किए गए आपरेशन तलाश और घर वापसी के तहत पुलिस तेजी के साथ काम कर रही है। विभिन्न थानों से अपहृत व गुमशुदा लोगों की सूची बनाई गई, उनकी तलाश के लिए टीमों को लगाया गया। अपहृत की गईं 30 किशोरियों के साथ 60 गुमशुदा लोगों को ढूंढने में सफलता हासिल की। बताया कि अभियान को लेकर प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।
मुकदमा दर्ज होते ही सक्रिय हो जाती है पुलिस
अब गुमशुदगी व अगवा किए जाने का मामला दर्ज होने के साथ ही पुलिस सक्रिय हो जाती है। इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में देने के साथ ही टीम तलाश में जुट जाती है। नतीजा है कि हाल ही में पुलिस ने एक से दो दिन के अंदर ही करीब 15 से अधिक अगवा/गुमशुदा लोगों को ढूंढ निकाला। कुछ मामले तो 24 घंटे में ही निस्तारित हुए।