{"_id":"600acce6136f6613de0f25a6","slug":"mainpuri-police-encounter-with-robbers-who-looted-in-electric-godown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: दन्नाहार पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े दो इनामी लुटेरे, बिजली गोदाम की डकैती में थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: दन्नाहार पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े दो इनामी लुटेरे, बिजली गोदाम की डकैती में थे शामिल
Fri, 22 Jan 2021 06:52 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 22 Jan 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली गोदाम लूट के दो आरोपी मैनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद में दन्नाहार थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए लुटेरे कुछ दिन पूर्व यूपीपीटीसीएल (उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के गोदाम में हुई डकैती की वारदात में शामिल थे। कार्रवाई के दौरान लुटेरों का एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पांच जनवरी की रात सिरसागंज रोड स्थित यूपीपीटीएल के गोदाम में डकैती की वारदात अंजाम दी गई थी। लुटेरे तीन सुरक्षा कर्मचारियों की दो बंदूक और एक राइफल लूट ले गए थे। इसके साथ ही करीब 10 लाख रुपये का सामान भी ले गए थे। कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने डकैती की इस वारदात का खुलासा करते हुए अलवर राजस्थान के गैंग के 16 बदमाशों को लूटे गए असलहा और माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर सिंधिया तिराहा के पास घेराबंदी की गई।
मैनपुरी: अलवर के गैंग ने डाली थी बिजली गोदाम में डकैती, 16 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
वहां मौजूद तीन संदिग्ध लोगों ने पुलिस को देख कर भागने की कोशिश की। जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दो हमलवारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस मिले। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम शैलेंद्र निवासी थाना व कस्बा जसवंत नगर इटावा और दीपक उर्फ बारेलाल निवासी मढेला थाना बलरई जनपद इटावा बताया। उनके पास एक सुरक्षाकर्मी का लूटा गया मोबाइल भी मिला। बदमाशों ने भागे हुए साथी का नाम सर्वेश यादव निवासी भरथना इटावा बताया। पुलिस अब भागे हुए बदमाश व अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

लुटेरों पर था 10-10 हजार का इनाम
पकड़े गए लुटेरों पर एसपी अविनाश पांडेय की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को दो बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ ही अब मामले में कुल गिरफ्तारी 18 हो चुकी है। जबकि डकैती की वारदात में कुल 23 लोग शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने धर्मनगर सिरसागंज फिरोजाबाद में एक एलटी कंपनी के गोदाम से पांच ड्रम तार, बाइक, हाइड्रोलिक कटर आदि चोरी करने की बात भी कबूल की है।