{"_id":"5fe325668ebc3e3c8456caae","slug":"mainpuri-police-arrests-rickshaw-driver-murder-case-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: सब्जी और दूध चोरी करने पर मारा था चालक, पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: सब्जी और दूध चोरी करने पर मारा था चालक, पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
Wed, 23 Dec 2020 04:40 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Dec 2020 04:40 PM IST
सार
- राजेंद्र उर्फ कल्लू शराब पीने का आदी था
- आरोपी सब्जी विक्रेता गिरफ्तार
विज्ञापन
राजेंद्र उर्फ कल्लू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर को ई-रिक्शा चालक राजेंद्र की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि सब्जी और दूध चोरी करने पर वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया तमोलियान निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र उर्फ कल्लू शराब पीने का आदी था। ई-रिक्शा चलाकर जो भी रुपया कमाता उसे नशे की लत में खर्च कर देता था। 12 दिसंबर की रात उसकी किसी ने ईंट से सिर व चेहरा कुचलकर कर हत्या कर दी थी।
मामले में मृतक परिजनों की ओर से मोहल्ला गड्ढा निवासी सलीम को नामजद किया था। पुलिस ने आरोपी बताए गए शख्स को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जांच के दौरान नामजदगी झूठी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक को छोड़ दिया था। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी व घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलसा करते हुए सब्जी विक्रेता सतीश पुत्र सीताराम निवासी मोहल्ला हथियापौर को गिरफ्तार किया।
संबंधित खबर- मैनपुरी: सिर कुचलकर ई-रिक्शा चालक की हत्या से सनसनी, विवाद के बाद दिया हत्याकांड को अंजाम
विज्ञापन
सीओ अमर बहादुर ने बताया कि सतीश से मृतक राजेंद्र उर्फ कल्लू ने गाली गलौज की थी। कल्लू सतीश के ठेल पर रखा दूध और सब्जी भी चोरी कर ले गया था। इसकी जानकारी होने के बाद आरोपी ने उसका पीछा किया। मौका पाकर कल्लू पर ईंट से हमला कर दिया, सिर और चेहरे पर ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने जुर्म का इकबाल किया है, उसे न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।