फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: People from maternal and in-laws side clashed over partition

मैनपुरी: बंटवारे को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोग भिड़े

Sat, 10 Dec 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: People from maternal and in-laws side clashed over partition
कुसमरा (मैनपुरी)। गांव कुंदनपुर में घरेलू बंटवारे को लेकर एक महिला के मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। तहरीर मिलने के बाद दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव कुंदनपुर निवासी सुखराम ने पुत्र अजीत की शादी कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के गांव कुंवरपुर वनवारी निवासी रूपा के साथ की थी। कुछ दिन बाद ही पुत्रवधू अलग रहने व बंटवारे को लेकर झगड़ा करने लगी। मना करने पर वह अपने मायके चली गई। शुक्रवार की शाम पुत्रवधू अपने परिजन के साथ गांव आई और बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडा चले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

सुखराम की तहरीर पर पुलिस ने पुत्रवधू रूपा, आकाश, अनुपा और ईश्वर देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दूसरे पक्ष से ईश्वरी देवी ने सुखराम, अवधेश व सास पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुत्री को पीटने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed