फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: People chilled due to melting, temperature reached six degree Celsius

मैनपुरी: गलन से ठिठुरे लोग, छह डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Mon, 02 Jan 2023 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: People chilled due to melting, temperature reached six degree Celsius
टिनशेड पर झुंड में बैठकर ये बंदर सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते हुए। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। साल के दूसरे दिन भी घने कोहरे और सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। सर्द हवाओं के साथ ही गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग ठिठुरते नजर आए। कोहरे के कारण दिन में भी धूप नहीं निकली, इससे सर्दी कम नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नए साल में सर्दी अब लोगों को बेहाल कर रही है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता भी काफी कम रही। दूसरी तरफ सर्दी बढ़ने से लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई। तापमान गिरकर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में घरों में भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। पूरे दिन धूप न निकलने से अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके कारण दिन में भी गलन बनी रही।
विज्ञापन

हाल ये रहा कि घर से बाहर निकले लोग कहीं अलाव का सहारा ढूंढते रहे। वहीं चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी भी सर्दी से परेशान नजर आए। सड़कों पर सुबह दस बजे भी शाम जैसा नजारा दिखाई दिया। कोहरे के चलते वाहन हेडलाइट जलाकर गुजर रहे थे, लेकिन फिर भी उन्हें महज दस मीटर तक ही दिखाई दे रहा था। इससे जीटी रोड समेत अन्य मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू किसानों की बढ़ी परेशानी
सर्दी और गलन बढ़ने के साथ ही आलू की खेती करने वाले किसानों की समस्या बढ़ गई है। जिले में 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों ने इस बार आलू की बुवाई की है। ऐसे में पाले का खतरा आलू की फसल मंडरा रहा है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि किसान नियमित आलू की फसल की निगरानी करें। कहीं भी झुलसा का असर नजर आने पर तत्काल नजदीकी कृषि रक्षा इकाई या कृषि विज्ञान केंद्र पर संपर्क करें।

फुहार बनकर गिरता रहा कोहरा
सुबह घने कोहरे ने जहां दृश्यता बहुत कम कर दी, वहीं दस बजे के बाद ये कोहरा फुहार बनकर गिरने लगा। इससे बाइक सवार लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल कोहरे और सर्दी से राहत नहीं मिल सकेगी। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed