फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Parshuram roared on hearing the sound of bow breaking

मैनपुरी: धनुष टूटने की आवाज सुनकर गरजे परशुराम

Sun, 30 Oct 2022 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Parshuram roared on hearing the sound of bow breaking
किशनी में रामलीला में धनुष भंग की लीला का मंचन करता कलाकार। - फोटो : MAINPURI
किशनी (मैनपुरी)। नगर के रामलीला प्रांगण में चल रही रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ, रावण वाणासुर संवाद, जनक विलाप का भावपूर्ण मंचन हुआ। मंचन कार्यक्रम में जैसे ही श्रीराम ने शिवजी का धनुष तोड़ा। धनुष टूटने की आवाज सुनकर परशुराम गरजते हुए जनक दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार रात को किशनी में रामलीला का मंचन जनकपुर में राजा जनक के दरबार सीता विवाह के स्वयंवर से शुरू हुआ। स्वयंवर में देश दुनिया के सभी छोटे-बड़े राजाओं ने भाग लिया, जिसमें लंका का राजा रावण भी पहुंचा था। इसी बीच में महर्षि विश्वामित्र के साथ में राम और लक्ष्मण भी पहुंचे। जब देश-देश के राजा महाराजा शिवजी के धनुष को हिला भी नही पाए तो लंका का राजा रावण ज्यों ही धनुष उठाने के लिए झुका कि आकाशवाणी सुनकर रावण वापस लंका चला जाता है। जबकि राजा जनक अपनी ही घोषणा पर पछताने लगे।
विज्ञापन

श्रीराम को महर्षि ने धनुष को उठाने की आज्ञा दी। गुुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष को उठा उसका प्रत्यंचा चढ़ानी चाही तो धनुष तेज आवाज के साथ कई खंड में टूट गया। लोगों ने श्रीराम की जय जयकार की। रामलीला के मंच पर दिन में परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला हुई। शिव धनुष के टूटने की आवाज सुन परशुराम जनकपुर पहुंचते है और लक्ष्मण से संवाद शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथियों का रामलीला के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कमेटी के सदस्यों के साथ मालाएं पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन अनिल मिश्रा, राजीव गुप्ता, अमित तिवारी, बलराम श्रीवास्तव, नरेंद्र यादव, अनूप चौहान, रानू गुप्ता, गोपाल चौहान, राहुल चौहान, आदेश गुप्ता, सुखदेव तोमर, हरीराम शाक्य, बीटू यादव, पंकज चौहान, श्रीचंद्र दिवाकर, भरत गुप्ता, गौरव यादव, रमाकांत गुप्ता, उमाकांत यादव, राघव चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed