फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news u dies portal irregularities

Agra News: जवाब देने नहीं पहुंचे 9 कॉलेजों के प्रधानाचार्य, जारी हुआ नोटिस

Sat, 23 Aug 2025 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news u dies portal irregularities
फोटो 10 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय
मैनपुरी। छात्रों को यू डाइस पोर्टल पर प्रमोट करने की प्रक्रिया में लापरवाही करने वाले जिले के 21 कॉलेज संचालकों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तलब किया गया था। इनमें से 9 काॅलेज संचालक जवाब देने नहीं पहुंचे। इस पर संबंधितों को नोटिस जारी कर यू डाइस बंद करने की अंतिम चेतावनी दी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यू डाइस प्लस पोर्टल स्थापित किया गया है। कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए इस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का सारा विवरण उपलब्ध है। पोर्टल पर गत परीक्षा में पास होने वाले छात्र-छात्राओं के प्रमोशन का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा किया जाना था लेकिन जिले के कॉलेज संचालक और प्रधानाचार्य इस कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। 18 अगस्त को जिले के 21 कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को नोटिस जारी कर 20 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दोपहर 11 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे लेकिन 9 कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों ने न तो छात्रों को प्रमोट करने का कार्य किया और न ही जवाब देने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपस्थित हुए। संबंधित कॉलेजों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने यू डाइस बंद करने का अंतिम नोटिस जारी किया है। नोटिस में छात्र का प्रमोशन जल्द करने की बात कही गई है। समय से प्रमोशन न करने पर यू डाइस कोड बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

---
इन कॉलेजों को जारी हुआ नोटिस
स्वामी त्रिजानंद इंटर काॅलेज ज्ञान नगर गवे, श्रीमती इंद्रा यादव इंटर कॉलेज किशनी, पीआर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मचवार, श्री ज्वाला प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधपुरी, श्री एनएस इंटर कॉलेज हरीपुर, श्रीराम सिंह इंटर कॉलेज लैगांव, संत सदानंद पब्लिक हाईस्कूल किशनी, बीएएनएम इंटर कॉलेज किशनी और चौधरी आरबीएस इंटर कॉलेज घुटारा को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

---
बार-बार चेतावनी के बाद भी संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के प्रमोशन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अंतिम नोटिस जारी किया गया है। जल्द छात्रों को प्रमोट नहीं किया गया तो संबंधितों का यू डाइस कोड बंद करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed