फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news taekwando champion win

Agra News: नेशनल फेडरेशन कप में जिले के दो खिलाड़ियों ने झटके पदक

Fri, 02 May 2025 01:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news taekwando champion win
अपने कोच योगेश माथुर के साथ जिले के ​खिलाड़ी आरव और न​​​क्षित सिंह। - फोटो : एसोसिएशन
मैनपुरी। महाराष्ट्र के नासिक मे इंडिया ताइक्वांडो के तत्वावधान में मीनाबाई ठाकरे स्टेडियम (डिविजनल स्पोर्ट्स कंपलेक्स) में नेशनल फेडरेशन कप 25 से 29 अप्रैल तक आयोजित हुआ था। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से प्रतिभाग करते हुए जिले के दो खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक झटका है। प्रतियोगिता में पूरे भारत के सभी राज्यों के लगभग 2000 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहले स्थान पर महाराष्ट्र टीम और दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम रही। तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ रही। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से जिला मैनपुरी ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से 3 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और दो खिलाड़ियों ने पदक जीते। सब जूनियर अंडर 50 किलोग्राम भार वर्ग में आरव अग्निहोत्री में गोल्ड मेडल प्राप्त किया वही सब जूनियर अंडर 44 किलोग्राम भार वर्ग में नक्षित सिंह ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जिला मैनपुरी ताइक्वांडो संघ के सचिव/मुख्य कोच योगेश कुमार माथुर ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मैनपुरी वापस लौटने पर अभिावक और बच्चों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed