फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news sirsaganj road widen

Agra News: 37 करोड़ से मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग का किया जाएगा चौड़ीकरण

Sat, 29 Nov 2025 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news sirsaganj road widen
फोटो 4 मैनपुरी- सिरसागंज मार्ग। संवाद
मैनपुरी। सिरसागंज-मैनपुरी मार्ग पर जल्द तेजी से वाहन दौड़ते नजर आएंगे। अब यहां लोगों को सड़क पर रास्ता न मिलने जैसी दिक्कत नहीं होगी। मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने 37 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विभाग इसकी टेंडर प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग तीन जनपदों के लिए महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से होकर लोग मैनपुरी के कोसमा, बरनाहल आदि के साथ फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज और आगरा के बाह के लिए निकलते हैं। मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण इस मार्ग पर दुर्घटना का डर रहता है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। मार्ग के चौंड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए शासन से स्वीकृत मिल गई। इसके लिए 37 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग मैनपुरी अखिलेश्वर कुमार अरुण ने बताया कि मैनपुरी- सिरसागंज मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 37 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed