फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news shot friend

Agra News: पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद दोस्त को मारी गोली

Sun, 03 Aug 2025 01:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news shot friend
विनीत चौहान। - फोटो : संवाद
मैनपुरी। शहर में करहल चौराहा के पास शुक्रवार की रात एक युवक के जन्मदिन पर शराब की पार्टी चली। इस दौरान दो दोस्तों के बीच विवाद हुए, एक ने गुस्से में आकर दोस्त को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। पुलिस विवाद की वजह को लेकर जांच कर रही है।कोेतवाली क्षेत्र में गांव पड़रिया का रहने वाला विनीत चौहान शुक्रवार की रात को करहल चौराहा के पास निवास कर रहे दोस्त के साथ चौराहे पर अपने एक साथी की जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए आया था। वहां पर शराब का दौरा चला, इस दौरान विनीत का दोस्त से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया और काफी देर तक गहमागहमी होती रही। सभी लोग ठेका से चले गए, इसके कुछ देर बाद ही दोस्त ने विनीत को गोली मार दी। गोली विनीत के पेट में लगी, वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। बताया कि दोनों युवक आपस में दोस्त हैं, गोली मारने को लेकर क्या वजह रही। इसकी जानकारी की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
शराब ठेका पर काफी देर हुआ था विवाद
करहल चौराहा पर गांव पड़रिया के रहने वाले विनीत चौहान को गोली मारने की घटना से पहले जमकर विवाद हुआ था। सीसीटीवी में ठेका के अंदर हुआ हंगामा कैद हुआ है। विवाद के दौरान मौके पर पुलिस कर्मी भी मौजूद थे, गोली मारने की घटना ठेका पर हुए झगडे़ के बाद हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लिए हैं, वहीं सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed