फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news road accident one died

Agra News: डिवाइडर से टकराई कार, एक युवक की मौत

Mon, 30 Jun 2025 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news road accident one died
डिवाइडर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई कार - फोटो : samvad
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में रविवार की रात सीएनजी भरवाने के बाद लौट रहे कार सवार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कस्बा करहल के सिनेमा रोड मोहल्ला बगिया निवासी हिमांशु रविवार की रात साथी सनी यादव निवासी जैन इंटर कॉलेज के पास और 35 वर्षीय अंकित यादव निवासी नगला चक के साथ कुर्रा क्षेत्र स्थित फिलिंग स्टेशन पर सीएनजी भरवाने आए थे। गाड़ी में सीएनजी डलवाने के बार कार सवार वापस करहल लौट रहे थे। तभी कुछ दूर चलने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कुर्रा अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। वहां अंकित को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। सैफई थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed