फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news road accident lady died

Agra News: गमी में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Fri, 19 Sep 2025 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news road accident lady died
भोगांव। पुत्र की ससुराल में हुई गमी में शामिल होने जा रही महिला की शुक्रवार सुबह जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया है। भोगांव पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया है।थाना कुरावली क्षेत्र के गांव अशोकपुर हार खटकानी निवासी आकाश शर्मा की ससुराल कस्बा भोगांव में गमी हो गई थी। शुक्रवार की सुबह आकाश की मां 55 वर्षीय निर्मला देवी अपने भतीजे पंकज के साथ बाइक पर बैठ कर गमी में शामिल होने के लिए जा रही थीं। जीटी रोड पर गांव छाछा के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में निर्मला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। भतीजा पंकज को भी गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लाेगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच चालक बाइक को वहीं पड़ा छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और भतीजे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने निर्मला देवी को मृत घोषित कर दिया। उधर, जिला अस्पताल से पंकज को हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed