फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news road accident boy died

Agra News: बाजार से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

Sun, 10 Aug 2025 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news road accident boy died
विशाल  - फोटो : फाइल फोटो
बरनाहल। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाजार से घर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। मेडिकल कॉलेज सैफई में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक करहल क्षेत्र का रहने वाला था, सैफई में शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव भगवतीपुर निवासी 22 वर्षीय विशाल कुमार शुक्रवार शाम को साथी लक्ष्मण सिंह के साथ रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए नवाटेड़ा में खरीदारी करने गया था। कुछ देर बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी नवाटेड़ा चौराहे से करीब 100 मीटर पहले करहल की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, उपचार के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया, वहां चिकित्सक ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण का इलाज जारी है। पुलिस टक्कर मारने के बाद भागे चालक की तलाश कर रही है। शनिवार को सैफई में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन से पहले युवक की मौत के बाद छाया मातम
नवाटेड़ा के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 साल के विशाल तीन भाई थे, विशाल सबसे छोटा था। उसके तीन बहनें हैं। सड़क हादसे में विशाल की असमय मौत के बाद जहां परिजन दुखी हैं। वहीं तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed