फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MAINPURI NEWS RAGINI HOSPITAL NEGLIGENCE

Agra News: रागिनी हॉस्पिटल की चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का केस

Thu, 16 Oct 2025 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS RAGINI HOSPITAL NEGLIGENCE
मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थित रागिनी हॉस्पिटल में प्रसव के लिए आई महिला की मौत के मामले में केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि प्रसूता के पति से रुपये जमा कराए गए। पत्नी से मिलने भी नहीं दिया गया। कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला परमाई निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी कुमकुम गर्भवती थी। 24 सितंबर की शाम को उसे कचहरी रोड स्थित रागिनी अग्रवाल के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां खून की कमी होने की बात कहते हुए उनसे रुपये जमा कराए गए। बार-बार कहा कि मुझे पत्नी से मिलवा दो, मगर उन्हें पत्नी से मिलने नहीं दिया गया। कुछ देर बाद एक स्टाफ ने आकर पत्नी की मौत होने के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर की लापरवाही पत्नी की मौत की वजह बनी है। आखिरी समय में उन्हें पत्नी से मिलने भी नहीं दिया गया। उक्त घटना के बाद मौके पर आई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक व स्टाफ के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। प्रसव की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच उसे दिल का दौरा पड़ गया। डॉक्टर द्वारा उसे हर संभव उपचार दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed