फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news nishad party yatra

Agra News: अखिलेश यादव को चुनाव आयोग पर नहीं करनी चाहिए अनर्गल टिप्पणी

Fri, 07 Feb 2025 01:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news nishad party yatra
मैनपुरी। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” के तत्वावधान में निकाली जा रही यात्रा 71वें दिन मैनपुरी आई। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद यात्रा का नेतृत्व करते हुए आए। मंत्री ने कहा कि मछुआ समाज के किरायेदार नेता जो सभी पार्टियों में हैं, वो कहते हैं कि निषाद पार्टी का केवल पूर्वांचल के कुछ ही जनपद में वर्चस्व है। उनको मैनपुरी में संवैधानिक अधिकार यात्रा देखनी चाहिए।
विज्ञापन

नेता मछुआ एससी आरक्षण के मुद्दे के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष की कथनी और करनी में अंतर है। जब वह सत्ता में थे तो उन्होंने मछुआ समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। अब विपक्ष में है तो मछुआ आरक्षण के याद आ रही है। अखिलेश यादव द्वारा चुनाव आयोग पर की गई टिप्पणी पर कहा कि उन्हें ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। चुनाव आयोग द्वारा कराए गए चुनावों की वजह से ही वह मुख्यमंत्री, सांसद एवं विधायक बने। अगर उनके पास किसी अधिकारी के ख़िलाफ कुछ सबूत हैं तो उनको न्यायालय में दें। इधर, यात्रा का मैनपुरी में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर में बाइकों पर सवार होकर कार्यकर्ता निकले और रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed