फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news marte dependent honored

Agra News: बलिदानियों के परिवारों और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया

Fri, 08 Aug 2025 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news marte dependent honored
वीरांगना को सम्मानित करते अधिकारी व जनप्रतिनिधि। - फोटो : प्रशासन
मैनपुरी। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को समापन हुआ। इस अवसर पर जिला प्रशासन, जिला पर्यटन और संस्कृति विभाग ने कलेक्ट्रेट सभागार में बलिदानियों के परिवारों और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य ने शौर्य चक्र, वीर चक्र और सेना मेडल प्राप्त करने वाले शहीदों के परिजनों को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में शौर्य चक्र प्राप्त सत्य प्रकाश की पत्नी नारायणश्री, वीर चक्र प्राप्त विश्वेश्वर सिंह, सेना मेडल प्राप्त शहीद हेम सिंह की पत्नी भगवती देवी, सेना मेडल प्राप्त शहीद प्रवीण कुमार की पत्नी सुमन यादव, शहीद सुभाष चन्द्र की पत्नी कमलेश कुमारी, सेना मेडल प्राप्त नायब सूबेदार होशियार सिंह, शहीद अमरुद्दीन की पत्नी मुम्ना बेगम, शहीद अशोक कुमार की पत्नी मुनीषा कुमारी, शहीद राम प्रकाश की पत्नी राम बेटी, शहीद राम संजीवन की पत्नी कंठश्री, शहीद हेमचरण की माता रामश्री, शहीद हुकम सिंह की पत्नी कमला देवी, शहीद चरण सिंह की पत्नी रत्नेश कुमारी, शहीद श्याम सिंह के परिजन प्रदीप, शहीद दया सिंह के परिजन भगवान देवी के अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों जैसे कात्यायनी देवी, बृजनेश, बृजभान सिंह, रेशमा देवी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed