फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri police arrested absconding criminal with a reward of 10,000 in loot case In Mainpurinews

Mainpuri: पुलिस ने 10 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार, लूट सहित विभिन्न मामले दर्ज हैं

Mon, 09 Jan 2023 01:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2023 01:56 PM IST
सार

मैनपुरी में पुलिस ने लुटेरो को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी।  

विज्ञापन
mainpuri police arrested absconding criminal with a reward of 10,000 in loot case In Mainpurinews
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार की सुबह 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ लूट सहित विभिन्न मामले दर्ज हैं। इसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। 

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के बड़ाहार गांव का है। गांव निवासी गुलफाम के विरुद्ध अवैध शराब, लूट सहित अन्य धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। वहीं एसपी ने गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गुलफाम मैनपुरी-शिकोहाबाद मार्ग पर कल्हौर पुवां से घुराई जाने वाले तिराहे पर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अपराधी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed