फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news jweller thieft

Agra News: सराफा व्यापारियों का सोना और नकदी जेवर भाग गया कारीगर

Sun, 12 May 2024 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news jweller thieft
घिरोर। कस्बा के सराफा व्यापारियों के सोने चांदी के जेवर बनाने वाला कारीगर अचानक लाखों रुपये का सोना और 2.50 लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। तब सराफा व्यापारियों ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में सराफा का व्यवसाय करने वाले अधिकतर सराफा व्यापारी करीब 15 साल से पश्चिम बंगाल के जिला खुगली के कृष्णा वालगुभाटी निवासी एक कारीगर से अपने जेवर आदि बनवाते आ रहे थे। लंबा समय हो चुका था, जिस कारण से व्यापारी अब कारीगर पर आंख बंद कर विश्वास करते थे। कारीगर ने कस्बा में ही अपना एक घर भी बनवा लिया था। लेकिन रविवार को सुबह सराफा व्यापारियों को पता चला कि कारीगर भाग गया है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब कारीगर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो एकत्र होकर व्यापारी थाने पहुंचे।
विज्ञापन

थाने में व्यापारियों ने तहरीर देकर बताया कि जिस कारीगर से वह लोग अपने जेवर तैयार कराते थे। वह करीब 200 ग्राम सोना व 2.30 लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गया है। कई अन्य सराफा व्यापारियों से भी रुपये ले गया है। जब उसे घर जाकर देखा तो परिवार के लोग भी वहां नहीं हैं। सभी लोग घर छोड़ कर जा चुके हैं। उसने साथ काम करने वाले दो साथियों को व्यापारियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर कारीगर के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस कारीगर को पकड़ कर खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
लाखों नहीं करोड़ों का खेल कर गया कारीगर
कस्बा घिरोर में सराफा व्यापारियों का कारीगर लाखों का नहीं बल्कि करोड़ों रुपये का खेल कर भागा है। भले ही थाने में महज 200 ग्राम सोना और करीब 2.50 लाख रुपये नकद का जिक्र किया गया हो। लेकिन हकीकत तो चोट सहने वाले व्यापारी ही जानते हैं। कुछ कह इसलिए नहीं सकते कि कई के पास सोना की खरीद व लेनदेन के पक्के बिल आदि भी नहीं हैं। जिस कारण से अपने नुकसान को वह चुप्पी साधे हुए सह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed