फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news health negligence

Agra News: 50 पीएचसी में से 37 पर डॉक्टर नहीं, कैसे मिले उपचार

Fri, 02 May 2025 12:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news health negligence
सीएमओ कार्यालय - फोटो : samavd
मैनपुरी। गांव के मरीजों को गांव में ही बेहतर उपचार मिल सके, इस उद्देश्य से जिले भर में 50 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लोग दवा लेने जाते हैं तो यहां या तो फार्मासिस्ट मिलता है या फिर एएनएम। इसके चलते मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पाता। 15 साल पहले जिले में लोगों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने के उद्देश्य से जिले में 50 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना कराई गई थी। 50 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 37 पर डॉक्टर की तैनाती 15 साल बाद भी नहीं की गई है। फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और एएनएम ही उनके डॉक्टर हैं। फार्मासिस्ट की बात की जाए तो करीब 20 अस्पतालों में फार्मासिस्ट तक की तैनाती नहीं है। ऐसे में एएनएम और वार्ड बॉय ही यहां दवा वितरित करते देखे जाते हैं।
विज्ञापन


जरूरी जांच तक की व्यवस्था नहीं
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का हाल ये है कि यहां जरूरी जांच तक की व्यवस्था नहीं है। यूरिन और ब्लड की पर्याप्त जांच की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को या तो सीएचसी पर जाना पड़ता है या फिर जिला अस्पताल की शरण लेनी पड़ती है।
विज्ञापन


झोलाछाप से उपचार कराने को मजबूर हैं लोग
एक तरफ शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी मरीज झोलाछाप से उपचार न ले दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों के लिए झोलाछाप ही एक सहारा हैं। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर न होने के कारण मरीज झोलाछापों से ही उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एनआरएचएम के तहत लगातार डॉक्टरों की व्यवस्था की जा रही है। सीएचसी स्तर पर डॉक्टर उपलब्ध हैं। सरकार की तरफ से प्रयास भी किए जा रहे हैं जल्द ही सभी जगह डॉक्टर की तैनाती होगी।
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed