फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news girls recovered food poisioning

Agra News: छात्राओं की सेहत में सुधार, एफएसडीए ने भरे सैंपल, डीएम ने जांच कमेटी की गठित

Fri, 25 Jul 2025 01:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news girls recovered food poisioning
किराना दुकानदार शिव नरेश गुप्ता की बेवर स्थित दुकान से सैंपल लेती टीम। - फोटो : एफएसडीए
मैनपुरी/बेवर। किशनपुर गढ़िया स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में बुधवार शाम छोले-भटूरे खाने के बाद जिन 28 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी, बृहस्पतिवार को वह सभी स्वस्थ हो गईं। फूड पॉइजनिंग की इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सैंपलिंग की, जिस दुकान से खाद्यान्न सामग्री खरीदी गई थी, उसे सीज कर दिया है। इधर, डीएम अंजनी कुमार सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी अशोक मिश्रा और जिला अभिहित अधिकारी श्वेता सैनी को जांच सौंपी है।बुधवार देर रात हुई घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवर पहुंचे जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने फूड पॉइजनिंग से बीमार हुई छात्राओं का हालचाल जाना और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इधर, देर रात को 6 छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि अगले दिन सुबह तक सभी की तबीयत में सुधार होने पर उन्हें आवासीय विद्यालय भेज दिया गया। बता दें कि समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का संचालन इसी वर्ष शुरू हुआ है और इसमें 164 छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय में खाने का ठेका डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्वयं सहायता समूह के पास है। समूह को प्रति बच्चा, प्रतिदिन के हिसाब से 114 रुपये का भुगतान किया जाता है। समूह दो वक्त का खाना और दो वक्त का नाश्ता उपलब्ध कराता है। बुधवार शाम को छात्राओं को मेन्यू के अनुसार छोले भटूरे दिए गए थे। इन्हें खाने के बाद सभी छात्राएं सोने चली गईं थीं। अचानक रात लगभग 9 बजे पहले दो छात्राओं की तबीयत खराब हुई थीं। वे उल्लटियां करने लगीं थीं। इसके बाद अन्य छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत होने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर, बुधवार रात ही अभिभावकों को भी घटना की जानकारी मिल गई। वह अपने बच्चों का हाल जानने पहुंच गए।
विज्ञापन


इन छात्राओं को बिगड़ी थी तबीयत
सौम्या, कनक, शोभा, पूनम, तारा, पलक, अमृता, याशिका, अनुष्का, माही, किंजल, सेजल, तान्या, सौम्या, मुस्कान, लकी, प्रांशी, अनामिका, मधु, अंशिका, आरती, आकांक्षा, रिया, आराध्या, साक्षी, मुस्कान, राखी, और काजल की तबीयत खराब हुई थी। अंशिका, अमृता, मुस्कान, मधु, याशिका, अनामिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन



खाने के सैंपल जांच को भेजे, दुकानदार की दुकान सील
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने डीएम के आदेश पर देर रात ही कार्रवाई की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतुल कुमार पाठक ने बताया कि विद्यालय में तैयार खाद्य पदार्थों और कच्ची सामग्री के नमूने लिए गए हैं। साथ ही जिस दुकान से सामग्री खरीदी गई थी, उसे सीज कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह, बृजेंद्र कुमार और बेवर थाने की फोर्स ने विद्यालय का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि विद्यालय में खाना बनाने वाले समूह ने बताया कि ये खाद्य पदार्थ उन्होंने मेसर्स शिव ट्रेडर्स, मलिक शिव नरेश गुप्ता की बेवर स्थित दुकान से खरीदे थे। इस आधार पर टीम ने तत्काल मेसर्स शिव ट्रेडर्स की दुकान पर भी छापा मारा। दुकान की जांच की गई और वहां से मैदे का एक नमूना लिया और लगभग 16 किलो मैदा सीज की गई है। अनियमितताएं पाए जाने के कारण मेसर्स शिव ट्रेडर्स की दुकान को अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद करवा दिया गया है। टीम ने छात्रों को दिए गए खाने की जांच की। इस दौरान उन्होंने रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, तैयार भटूरे, तैयार छोले, और तैयार चावल के नमूने संग्रहित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विभाग की लैब में जांच को भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed