फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news girl fall by accused

Agra News: छात्रा ने साथ जाने से किया मना तो शोहदे ने छत से फेंक दिया, घायल

Fri, 01 Aug 2025 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news girl fall by accused
मैनपुरी। शहर की एक कालोनी की रहने वाली नाबालिग छात्रा ने जब शोहदे के साथ जाने से मना कर दिया तो उसे छत से धक्का दे दिया। छात्रा चोटिल हो गई। आरोपी ने धमकी दी कि अगर साथ नहीं गई तो वह जान से मार डालेगा। दहशत में आए किशोरी के परिजन ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से भोगांव क्षेत्र की रहने वाली एक महिला वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में 14 वर्षीय पुत्री के साथ रहती है। महिला का पति बाहर रह कर नौकरी करता है। किशोरी शहर स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। गांव हरचंदपुर थाना भोगांव का रहने वाला योगेंद्र छात्रा को परेशान करता है। किशोरी की मां के अनुसार करीब 15 दिन पहले स्कूल जाते समय आरोपी बेटी को अपने साथ ले गया था, दबाव बनने पर शाम को छोड़ गया। आरोपी ने बेटी को तमंचा दिखाते हुए धमकाया कि अगर साथ नहीं चली तो परिवार सहित जान से मार देगा। 29 जुलाई को वह घर आया और साथ चलने के लिए कहने लगा। बेटी ने मना करने पर दिया तो उसे छत से धक्का दे दिया। बेटी चोटिल हो गई है। घटना से परिवार दहशत में हैं।
विज्ञापन


मेरी न हुई तो किसी और की भी नहीं होगी
आरोपी ने छात्रा को धमकी दी है कि अगर साथ नहीं चली तो उसके दरवाजे पर आकर जहर खा लेगा, नहीं तो जान से मार देगा। आरोपी एक बार छात्रा को सरेराह थप्पड़ भी मार चुका है। मां ने आशंका व्यक्त की है कि आरोपी उनकी बेटी की हत्या कर सकता है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की दहशत से ही छोड़ा था गांव
पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि वह लोग गांव में शांतिपूर्ण जीवन जी रहे थे। मगर, योगेंद्र ने आकर परिवार की खुशियां छीन ली हैं। उसी की हरकतों और धमकियों की वजह से दहशत में आकर वह लोग गांव छोड़कर शहर में रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed