फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news four selecteted university team

Agra News: चार खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय की टीम के लिए चयन

Fri, 07 Feb 2025 01:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news four selecteted university team
भोगांव। नेशनल पीजी कॉलेज की हैंडबॉल महिला टीम की चार खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों का बृहस्पतिवार को कॉलेज में सम्मान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य और खेल अधिकारी ने चारों खिलाड़ियों का आगे और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. एसके निमेष, खेल अधिकारी प्रो. रनवीर सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को आगरा में आयोजित हुई अंतर महाविद्यालयी हैंडबॉल (महिला) प्रतियोगिता में नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव उपविजेता रहा था। उपविजेता होने के बाद भी टीम के शानदार प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय टीम में हुआ। जिनमें नेशनल महाविद्यालय की बीए चतुर्थ सेमेस्टर की राखी, बीएससी छठे सेमेस्टर की प्रतिज्ञा शाक्य और सेजल दुबे तथा बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की संगम राजपूत शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि पर नेशनल पीजी कॉलेज के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन की किया। इस अवसर पर डॉ आदित्य गुप्ता, प्रो. एमके आनंद, मोहमद सैफ, डाॅ. अवधेश कुमार, फतेह सिंह, अरविंद सिंह, पंकज दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed