{"_id":"68aa027b2fee1fa13d05d2bc","slug":"mainpuri-news-fertilizer-distribution-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-143789-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सचिव ने चहेतों को बांट दी खाद, किसानों ने काटा हंगामा, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सचिव ने चहेतों को बांट दी खाद, किसानों ने काटा हंगामा, निलंबित
विज्ञापन
फोटो 27 क्षेत्रीय सहकारी समिति सिमरई पर किसानों से जानकारी लेते एआरओ सहकारिता। संवाद
मैनपुरी। बिछवां क्षेत्र की क्षेत्रीय सहकारी समिति सिमरई पर शनिवार को सचिव ने तय समय से पहले ही समिति खोलकर अपने चहेतों को खाद बांट दी। किसानों को यह पता लगा तो समिति पर जमकर हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य भी किसानों के समर्थन में खड़े हो गए। मौके पर पहुंचे एआरओ सहकारिता जितेंद्र सिंह ने सचिव धनीराम को निलंबित कर दिया।शनिवार को सुबह क्षेत्रीय सहकारी समिति सिमरई बिछवां पर सचिव धनीराम ने अपने चहेते किसानों को समय से पहले यूरिया दे दी। कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में पहुंचे किसानों ने सचिव से यूरिया मांगी तो उन्होंने कहा कि अभी स्टॉक नहीं है। बृहस्पतिवार को समिति पर यूरिया बांटी गई थी। शुक्रवार को सचिव धनीराम बीमार होने के कारण नहीं पहुंचे तो यूरिया नहीं बांटी गई।
किसान शनिवार को पहुंचे तो बताया गया कि स्टॉक नहीं है। किसान भड़क गए और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू दीपक चौहान के साथ रॉयल पंडित, शिवम, कन्हैया कुलश्रेष्ठ, नारायण पांडेय भी पहुंच गए और किसानों के साथ धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। वहां से गुजर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य भी समर्थन में आकर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक को समितियों पर जाकर किसानों की समस्या को देखना चाहिए।
सहकारी समिति पर किसानों के हंगामे की सूचना पर एआरओ सहकारिता जितेंद्र सिंह व सहायक विकास अधिकारी संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत पर समय से पहले समिति को खोलकर प्राइवेट लोगों से यूरिया बंटवाने के आरोप में सचिव धनीराम यादव को मौके पर ही निलंबित कर दिया। एआरओ सहकारिता ने किसानों को आश्वासन दिया कि सोमवार को सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद वितरित की जाएगी। खाद की कोई कमी जिले में नहीं है।
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सांसद डिंपल यादव ने प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को एक पत्र लिखकर जिले में डीएपी और यूरिया खाद की भारी कमी पर तत्काल ध्यान देने का अनुरोध किया है। पत्र में किसानों को हो रही परेशानियों और नकली खाद की बिक्री से उत्पन्न चुनौतियों को भी उजागर किया है।
सांसद ने पत्र में कहा है कि सहकारी समितियों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। खाद नहीं मिल पा रही है। इस वजह से किसानों की खेती का काम प्रभावित हो रहा है। पत्र में लिखा है कि बाजार में बिक रही ऐसी खाद किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रही है। मैनपुरी और आसपास के जिलों में डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति कराएं।