फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news fake medicine

Agra News: टीम ने पकड़ीं 12 लाख रुपये की नकली दवाएं, दो गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2023 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news fake medicine
मैनपुरी। नकली दवाओं के विक्रय की शिकायत पर शासन द्वारा गठित औषधि निरीक्षकों की टीम ने शुक्रवार शाम को कुरावली में छापा मारा। यहां से नकली दवाएं बरामद होने के साथ ही जानकारी मिली ये पूरा कारोबार एटा से चलता है। इसके बाद टीम ने एटा में भी कार्रवाई की। कुल 12 लाख रुपये की नकली दवाएं बरामद करने के साथ ही व्यापार कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को नकली दवाओं के विक्रय की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने औषधि निरीक्षक गाजियाबाद आशुतोष मिश्रा, औषधि निरीक्षक गौतम बुद्धनगर वैभव बब्बर, औषधि निरीक्षक इटावा रजत कुमार और औषधि निरीक्षक मैनपुरी देशबंधु विमल की टीम गठित की थी। टीम ने शनिवार शाम को कुरावली के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से नकली दवाएं बरामद हुईं। मौके से पकड़े गए अभिषेक शाक्य निवासी सराय लतीफ थाना कुरावली ने बताया कि वह एटा से दवाएं लाता था।
विज्ञापन

सूचना पर औषधि निरीक्षक एटा दीपक कुमार और औषधि निरीक्षक आगरा नवनीत कुमार ने एटा में अनुज जैन पुत्र रविकांत जैन निवासी बावसा थाना कोतवाली देहात के यहां छापा मारा। यहां से भी नकली दवाओं का जखीरा मिला। दोनों जगह से लगभग 12 लाख रुपये की नकली दवाएं बरामद की गईं। साथ ही नकली दवाओं के व्यापार से जुड़े दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। औषधि निरीक्षक मैनपुरी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

----
वर्जन
शासन के आदेश पर गठित टीम ने कुरावली और एटा में छापा मारकर नकली दवाएं पकड़ी हैं। इसकी एफआईआर कुरावली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने नकली दवाओं के कारोबार से जुड़े दोनों अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देशबंधु विमल, औषधि निरीक्षक मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed