{"_id":"685c55043d924717a90047bd","slug":"mainpuri-news-etawa-kand-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-139989-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 'इटावा कथा वाचक कांड के पीछे हो सकती है सपा की साजिश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 'इटावा कथा वाचक कांड के पीछे हो सकती है सपा की साजिश'
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंचासीन पूर्व सांसद सुब्रत पाठक।
- फोटो : भाजपा
मैनपुरी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व सांसद कन्नौज लोकसभा सुब्रत पाठक ने इटावा में कथा वाचक के साथ हुई घटना को सपा का षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि यदि घटना की जांच होती है तो सपा की सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। उन्होंने आपातकाल को दुखद बताते हुए कहा कि आपातकाल कांग्रेस का काला अध्याय है।
पूर्व सांसद ने भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इटावा की घटना में कानून हाथ में लेना गलत था। कथा वाचक के साथ अभद्रता करने वालों को जेल भेज दिया गया है। कथा सुनने वाला कथा कहने का भी हकदार है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का राम मंदिर न जाना मुस्लिम तुष्टिकरण का हिस्सा है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आज गांव में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठा है, अध्यापक स्कूल पढ़ाने और बच्चे स्कूल में पढ़ने आ रहे है। बच्चों की शिक्षा से लेकर उनकी कॉपी-किताब और ड्रेस की चिंता सरकार कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हवाई अड्डों का विस्तार किया है और उन्हें आधुनिक बनाने बनाया गया है। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री राहुल चौधरी, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पैक्सपेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।