{"_id":"686596c3429b92b97202f129","slug":"mainpuri-news-durga-silver-statue-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-140424-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मां दुर्गा की चांदी की प्रतिमा गायब होने के मामले में सीओ कुरावली करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मां दुर्गा की चांदी की प्रतिमा गायब होने के मामले में सीओ कुरावली करेंगे जांच
विज्ञापन
थाने से मूर्ति चोरी की घटना के बाद प्रदर्शन कर विरेाध दर्ज कराते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
मैनपुरी। थाना घिरोर में करीब सात माह पूर्व शिव मंदिर में स्थापित कराई गई मां दुर्गा की चांदी की प्रतिमा गायब होने के मामले में एसपी ने सीओ कुरावली को जांच सौंपी है। 30 जून को थाने के हेड मुहर्रिर के मथुरा जाने के बाद मूर्ति के गायब होने की जानकारी हुई थी। इसके बाद चार्ज संभालने वाले हेड कांस्टेबल ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर घटनाक्रम से अवगत कराया था।
गांव शाहजहांपुर में 18 सितंबर 2024 को पानी में मिली मां दुर्गा की प्रतिमा को कुछ दिन बाद एसडीएम के आदेश पर थाने में बने शिव मंदिर में स्थापित करा दिया गया था। मगर इस बीच किसी दिन मंदिर में लगी चांदी की प्रतिमा चोरी हो गई। मूर्ति गायब होने की इस बात को थाने के अंदर ही दबा लिया गया। मगर 30 जून को जब थाने के हैड मुहर्रिर जनपद मथुरा के लिए रवानगी पर गए। तब उनके कमरे में मां दुर्गा की एक मूर्ति मिली। यह मूर्ति हूबहू वैसी ही थी। जैसी की मंदिर में स्थापित कराई गई थी। मगर यह प्रतिमा चांदी की नहीं थी। मंदिर से प्रतिमा गायब होने की जानकारी के बाद थाने में अफरातफरी मच गई। चार्ज संभालने वाले हेड मुहर्रिर ओम प्रकाश तोमर ने एसडीएम प्रसून कश्यप को पूरे मामले से अवगत कराया गया था। थाने से मूर्ति गायब होने के मामले को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने गंभीरता से लिया है और जांच सीओ कुरावली सच्चिदानंद को सौंपी है।
-- -
शाहजहांपुर के ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन
थाना घिरोर स्थित शिव मंदिर से मां दुर्गा की चांदी की प्रतिमा गायब हो गई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक की ओर से जांच कराई जा रही है। दूसरी और गांव शाहजहांपुर के ग्रामीणों में मूर्ति चोरी होने के बाद आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि जब थाने में भगवान ही असुरक्षित हैं तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा। आखिर थाने में बने मंदिर से मूर्ति चोरी कैसे हो गई। मूर्ति को किसने चोरी किया। ग्रामीण इन सवालों के जवाब चाहते हैं। वह एसपी से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द मां दुर्गा की प्रतिमा को तलाशा जाए और जिसने भी मूर्ति चोरी की है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।