फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news docter's shotage

Agra News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से दूर होगी चिकित्सकों की कमी

Sun, 10 Aug 2025 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news docter's shotage
सीएमओ कार्यालय - फोटो : file
मैनपुरी। जिले में बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 12 नये डॉक्टर तैनात होने जा रहे हैं। इन डॉक्टरों की तैनाती आयुष डॉक्टर के रूप में की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में डॉक्टरों के 87 पद रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्रों पर मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत आयुष डॉक्टरों की तैनाती का निर्णय लिया गया है। जिले में 12 आयुष चिकित्सकों की तैनाती के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सामन्य वर्ग के लिए दो , अनुसूचित जाति के लिए सात और तीन पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया रविवार से शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त रखी गई है। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि निर्धारित योग्यता धारी अभ्यर्थी 30 अगस्त तक अपने आवेदन सीएमओ कार्यालय को भेज सकेंगे। कार्यालय की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

---
होम्योपैथिक अस्पतालों को भी मिलेंगी पांच महिला डॉक्टर
स्वास्थ्य विभाग ने होम्योपैथिक अस्पतालों के लिए भी डॉक्टरों की तैनाती का निर्णय लिया है। पांच नई महिला डॉक्टरों की तैनाती होम्योपैथिक अस्पतालों में आयुष चिकित्सक के रूप में की जाएगी। इनमें दो पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं तो वहीं तीन पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस साल अब तक 42 डॉक्टरों की हो चुकी है तैनाती
स्वास्थ्य विभाग जिले में डॉक्टरों की तैनाती के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस साल अब तक 42 डॉक्टरों की तैनाती अलग-अलग माध्यम से हो चुकी है। इससे निश्चित ही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed