फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news development 6 road contruction

Agra News: तीन करोड़ से भोगांव विधानसभा की छह सड़कों का होगा निर्माण

Wed, 29 Mar 2023 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news development 6 road contruction
मैनपुरी। त्वरित आर्थिक विकास निधि से मिली तीन करोड़ की धनराशि से भोगांव विधानसभा क्षेत्र में छह सड़कों का निर्माण होगा। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री की पहल पर शासन से ये धनराशि जारी की गई है। उन्होंने ही ग्रामीण क्षेत्र की इन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव दिया था। शासन ने निर्माण के लिए शत प्रतिशत धनराशि अवमुक्त भी कर दी है। शासन द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत अलग से बजट की व्यवस्था की गई है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों की पहल पर कार्य कराने के लिए धनराशि जारी की जाती है। इसके तहत भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री की पहल पर शासन ने दो करोड़ 97 लाख 98 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत किया है। छह सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृत हुई धनराशि के सापेक्ष सौ प्रतिशत धनराशि जारी भी हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने ये धनराशि निर्माण कराने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को स्थानांतरित की है। इससे जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र की इन सड़कों का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कई बार ग्रामीणों ने इन सड़कों के निर्माण के लिए मांग उठाई थी, लेकिन बजट के अभाव में ये कार्य नहीं हो सके थे। विधायक निधि से भी इन सड़कों का निर्माण संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस सड़क पर कितनी धनराशि होगी खर्च
- 40.41 लाख रुपये से बनेगी छबीलेपुर रोड से मढ़इयां तक संपर्क मार्ग
- 48 लाख रुपये से महमूदपुर रोड से गांव मलकिया तक सड़क निर्माण
- 47.31 लाख रुपये से देवगंज मार्ग से नगला इतवारी तक संपर्क मार्ग
- 45.82 लाख रुपये से लोधपुर मार्ग से मधुपुरी तक संपर्क मार्ग
- 54.78 लाख रुपये से भोगांव-रकरी मार्ग से टुड़ारी संपर्क मार्ग
- 61.66 लाख रुपये से भूड़हार रोड से बीलपुर खास तक संपर्क मार्ग

वर्जन
विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मेरे द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देखते हुए शासन को सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। शासन ने धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही अवमुक्त भी कर दी है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
- रामनरेश अग्निहोत्री, विधायक भोगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed