फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news dak department fraud

Agra News: दिव्यांग के खाते से भी एक लाख रुपये डाककर्मियों ने किए साफ

Fri, 13 Oct 2023 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news dak department fraud
मैनपुरी। प्रधान डाकघर में गबन का एक और मामला सामने आया है। एक दिव्यांग के खाते से डाककर्मियों ने एक लाख रुपये पार कर दिए। जब खाताधारक जांच कराने के लिए प्रधान डाकघर पहुंच तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। अब अधिकारी मामले में कार्रवाई करने के बजाए दबाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के दीवानी रोड निवासी सहदेव सिंह का प्रधान डाकघर में एक पुराना बचत खाता है। लगभग डेढ़ साल पहले उसने अपने खाते में एक लाख रुपये के करीब धनराशि जमा की थी। इसके बाद सहदेव ने कभी खाते की जांच नहीं कराई। अखबारों के माध्यम से गबन की बात सामने आने के बाद सहदेव ने भी पासबुक की जांच कराने की सोची। दो दिन पहले सहदेव ने जब प्रधान डाकघर पहुंचकर खाते की जांच कराई तो उसके होश उड़ गए। उसके खाते से एक लाख रुपये गायब थे। खाते में केवल 600 रुपये की धनराशि ही शेष थी, जबकि पासबुक में धनराशि एक लाख से अधिक दर्ज है।
विज्ञापन

इसके बाद प्रधान डाकघर के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। लेकिन अधिकारियों ने कोई उचित जवाब नहीं दिया। काफी देर तक परेशान होने के बाद वह बिना रुपयों के ही वापस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाई-पाई बचाकर जमा किए थे रुपये
सहदेव ने बताया कि उसने पाई-पाई बचाकर अपने खाते में एक लाख रुपये की धनराशि जमा की थी। लेकिन जब जरूरत पड़ने पर वह धनराशि निकालने के लिए पहुंचा तो उसके खाते रुपये बचे ही नहीं थे। अब उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वह क्या करे। डाकघर के अधिकारी भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं।

वर्जन
ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। अगर खाते से रुपये गायब हैं तो उसकी आपत्ति प्राप्त की जाएगी। जांच कमेटी जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेगी।
-विवेक प्रताप, पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed