फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news board exam

Agra News: बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए 20 सेक्टर में बांटा जनपद

Wed, 12 Feb 2025 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news board exam
मैनपुरी। 24 फरवरी से आयोजित होने जा रहीं यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को 20 सेक्टर में बांटा है। डीएम अंजनी कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकल विहीन कराए जाने के लिए जिले में 94 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के लिए केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन की मंशा है कि परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने परीक्षा की निगरानी के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के 94 परीक्षा केंद्रों को 20 सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। डीएम अंजनी कुमार सिंह जल्द ही सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया डीएम के निर्देशन में परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को आज दिया जाएगा प्रशिक्षण
जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यस्थापकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 जनवरी को राजकीय पुस्तकालय के सभागार में रखा गया है। इसमें बृहस्पतिवार को सुबह प्रथम पाली में 10 से 12 बजे तक केंद्र संख्या 1001 से 1219 के केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं केंद्र संख्या 1227 से 1470 तक के केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को बृहस्पतिवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed