{"_id":"67cde779a52871ebf00c439d","slug":"mainpuri-news-bevar-two-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-133374-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नवीगंज में युवक और महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नवीगंज में युवक और महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। नवीगंज के रहने वाले एक मजदूर युवक की मौत के अगले दिन रविवार को पड़ोसी महिला की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दोनों मौत को लोग जोड़ कर देख रहे हैं। पुुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई, नमूने एकत्र किए हैं। मौत का कारण जानने के लिए महिला के शव का पोस्टमार्टम मैनपुरी और युवक का सैफई, इटावा में कराया। थाना क्षेत्र के नवीगंज निवासी 21 वर्षीय मंजीत कठेरिया मजदूरी करता था, 7 मार्च को उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने के बाद घरवाले उसे मेडिकल कॉलेज कन्नौज ले गए थे। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। शनिवार की शाम को मंजीत की मौत हो गई। वहीं, बताया जा रहा है कि रात के समय पड़ोस में रहने वाले चंद्रशेखर कठेरिया की 26 वर्षीय पत्नी शबनम ने भी कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार सुबह वह घर में मृत अवस्था में मिलीं। पड़ोस के रहने वाले युवक की मौत के कुछ देर बाद शबनम की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत को ग्रामीण जोड़ कर देख रहे हैं। गांव में दोनों मौत को लेकर चर्चा हो रही है।
घटना की जानकारी होने के बाद सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। वहां, मृतका के पति व अन्य लोगों से जानकारी ली। इस बीच मायके पक्ष के लोग भी आ गए और उन्होंने कहा कि जब तक सभी परिजन नहीं आते वह लोग शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजेंगे। पुलिस के समझाने के बाद दोपहर बाद शव मोर्चरी भेजा जा सका। मृतका शबनम कन्नौज के गांव ड्योढा थाना इंदरगढ़ की रहने वाली थी, पांच साल पहले ही चंद्रशेखर से उसकी शादी हुई थी। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजन पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं सीओ भोगांव का कहना है कि चर्चाओं के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, पुलिस उन पर जांच कर विधिक कार्रवाई करेगी।
-- -- -- -
विवाहिता के घर आया था मंजीत
पुलिस जब गांव में जांच करने पहुंची तो ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं थीं, पुलिस को स्थानीय लोगों से यह भी पता लगा कि 7 मार्च को मंजीत विवाहिता के घर आया था। वहां पर विवाहिता के पति ने दोनों को साथ देखा था, इसके बाद मंजीत के साथ विवाद व हाथापाई भी हुई थी। इस घटना के बाद ही मंजीत ने घर जाकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। ये चर्चाएं कहां तक सही हैं। इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
-- -- --
शबनम के पति की हालत बिगड़ी
रविवार को जब पुलिस ने शबनम का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया, उसके कुछ देर बाद ही पति चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने चंद्रशेखर को पास के ही एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां पर उपचार चल रहा है।
-- --
फोरेंसिक टीम को मिली कीटनाशक
नवीगंज में युवक की मौत के कुछ समय बाद ही पड़ोसी महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद पुलिस ने घर में गहनता से जांच की। फोरेंसिक की टीम को मृतका के घर में कुछ पाउडर भी मिला, जो कि संभवत: कीटनाशक प्रतीत हो रहा है, फोरेंसिक की टीम ने नमूने को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।