फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news akhilesh yadav jayveer singh

अखिलेश को स्थायी रूप से पर्यटन पर भेज चुकी है जनता: जयवीर

Wed, 22 Mar 2023 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news akhilesh yadav jayveer singh
मैनपुरी। सपा प्रमुख के एक ट्वीट के बाद पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पलटवार किया है, उनका ट्वीट चर्चा में है। उन्होंने लिखा है कि जनता अखिलेश यादव को स्थायी रूप से पर्यटन पर भेज चुकी है। उसकी बौखलाहट स्वाभाविक है। ट्वीट को लेकर छिड़ी इस जुबानी जंग में कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया था कि दोनों उप मुख्यमंत्री 50-50 सीट का जुगाड़ कर रहे हैं। वे सपा की सौ सीटें और राजभर, निषाद, पटेल के साथ सरकार बनाएंगे। इसी ट्वीट को लेकर सपा और भाजपा में जुबानी संग्राम छिड़ गया है। इस ट्वीट पर ही पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा है कि इस बौखलाहट का तात्कालिक कारण मौजूदा सहकारिता चुनाव में मैनपुरी और फिरोजाबाद की हार है। इसमें सपा का सूपड़ा साफ होना है। ये भी लिखा कि प्रदेश को अराजकता की आग में झोंगने वालों को इस चुनावों में प्रत्याशी तक नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि नेता प्रतिपक्ष इससे पहले भी दोनों उप मुख्यमंत्रियों को सौ विधायकों को लेकर आने पर मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दे चुके हैं। अब प्रदेश की जनता उन्हें कतई गंभीरता से नहीं लेती है। सोशल मीडिया पर इन ट्वीट के समर्थन में कार्यकर्ता भी भरपूर जोश दिखा रहे हैं। दोनों के समर्थक अपने-अपने नेताओं के समर्थन में जुटे हुए हैं। हालांकि ये ट्वीट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed