{"_id":"665ccbbb4c0db5d07a08da29","slug":"mainpuri-news-3-lotere-arrested-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-118397-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिसकर्मी बनकर लूट करने वाले ईरानी गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिसकर्मी बनकर लूट करने वाले ईरानी गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिसकर्मी बन कर लोगों से लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग के तीन शातिर स्वाट टीम ने गिरफ्तार किए हैं। रविवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कई राज्यों में वारदात अंजाम दे चुके हैं। इनके कब्जे से दो हाईस्पीड बाइक, फर्जी आईडी कार्ड, नकदी, लूटी गई अंगूठी आदि बरामद हुए हैं। बदमाशों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।
कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व आगरा रोड रामलीला मैदान निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश चंद्र मिश्रा से पुलिसकर्मी बन कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंगूठी और सोने की चेन लूट ली थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद स्वाॅट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को खुलासे में लगाया गया था। शनिवार को स्वाॅट टीम प्रभारी कुलदीप, राधेश्याम यादव को सूचना मिली कि सेवानिवृत्त शिक्षक से लूट करने वाले घिरोर से शहर की ओर आ रहे हैं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम ने सिंधिया तिराहा के पास चेकिंग शुरू कर दी। दो बाइकों पर तीन बदमाशों को आता देख जब रुकने का इशारा किया तो वह लोग बाइक मोड़ कर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर पूछताछ की।
पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम मोहम्मद सैय्यद निवासी हरी मजार इटाना कालौनी थाना हनुमान गंज भोपाल, मध्य प्रदेश, मोहम्मद अली निवासी संजय नगर कालोनी रेलवे स्टेशन थाना हनुमान गंज भोपाल, हैदर जब्बार जाफरी निवासी वेदान पार्क स्वामी विवेकानंद नगर थाना वासिन रेलवे रोड थाणे महाराष्ट्र बताया। इनके कब्जे से लूट व लूटे गए जेवर बिक्री के 22,500 रुपये, एक अंगूठी, दो बाइक, पुलिस और प्रेस के फर्जी कार्ड बरामद हुए। एसपी ने बताया कि पूछताछ करने पर बताया कि वह लोग चेकिंग आदि का बहाना बनाकर धोखाधड़ी से पहने जेवर, रुपये निकलवाकर लिफाफे में रखने का स्वांग कर ठगी करते हैं। इसके साथ ही झपट्टा मार कर लूट की वारदात भी अंजाम देते हैं। 13 मई को उन्हीं लोगों ने सेवानिवृत्त शिक्षक से लूट की वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
इरानी गैंग के नाम से है पहचान
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ईरानी गैंग के सदस्य हैं। यह लोग अपने साथ कई बाइकर्स रखते है और कुछ लोग कार में सवार होकर जाते हैं। एक दिन में कई किलोमीटर का सफर कर शिकार तलाशते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में नकली पुलिस कर्मी, प्रेसकर्मी, सीबीआई अधिकारी बन कर लोगों से ठगी आदि की वारदात अंजाम देते हैं। जेवर पहने महिला या पुरुष को पास बुलाकर चेकिंग लूट आदि का भय दिखाकर जेवर हड़प लेते हैं। एक साथी शिकार को बातों में उलझा कर रखता है और दूसरा टप्पेबाजी की वारदात अंजाम देता है।
कई राज्यों में अंजाम दे चुके हैं वारदात
एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि पकड़े गए ईरानी गैंग के सदस्य सिर्फ मैनपुरी या यूपी के शहरों तक ही सीमित नहीं हैं। यह लोग महाराष्ट्र ,कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्य में भी पुलिसकर्मी बनकर कर ठगी आदि की घटनाएं अंजाम दे चुके हैं। मोहम्मद सैय्यद के खिलाफ शाहजहांपुर, मुरादाबाद, गरा, कलकत्ता, लखनऊ, मुंबई आदि के थानों में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।