फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news 13 booked rape murder

Agra News: दुष्कर्म, हत्या में दो सगे भाइयों, उनके पिता सहित 13 पर केस दर्ज

Fri, 08 Aug 2025 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news 13 booked rape murder
बेवर। थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की बुधवार को मौत के मामले में भाई ने गांव के रहने वाले दो सगे भाई, उनके पिता सहित 13 लोगों पर दुष्कर्म और हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। वहीं, बृहस्पतिवार को पैनल से युवती का पोस्टमार्टम कराया गया, चिकित्सकों ने स्लाइड जांच के लिए भेजी हैं।
विज्ञापन

बेवर के एक गांव की रहने वाली 24 वर्षीय युवती की बुधवार सुबह फंदे पर लटकी मिली थी। परिजन की ओर से हत्या व दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया था। मौत की वजह और दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया। चिकित्सक दल ने युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेज दी है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि युवती के साथ कुछ गलत हुआ था या नहीं।
विज्ञापन

युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि वह व भाई बाहर नौकरी करते हैं। मंगलवार रात मां और बड़ी बहन घर से बाहर गए थे। इस बीच उन्हें गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि घर से बहन के चीखने की आवाज आ रही है। जब गांव के लोग रस्सी आदि के सहारे घर के अंदर गए तो देखा कि वहां गांव का प्रशांत पांडेय व उसका भाई निशांत पांडेय छिपे हुए थे। बहन बेहोशी की हालत में थी और उसके कपडे़ अस्त व्यस्त थे। आरोपियों को पकड़ लिया गया। मगर, कुछ देर बाद ही उनके पिता इंद्रेश पांडेय 8-10 लोगों के साथ असलहा लेकर आए और अपने बेटों को छुड़ा कर ले गए। बुधवार सुबह जब मां घर पहुंची तो बहन ने होश आने पर अपने साथ हुई दुष्कर्म की वारदात बताई। बहन ने बताया कि प्रशांत अक्सर फोन करता है और मैसेज भेज कर मिलने के लिए दवाब बनाता है। उसे रात में अकेला पाकर प्रशांत ने दुष्कर्म किया, उसका भाई निशांत इस दौरान वहां मौजूद रहा। इस घटना को सुनने के बाद मां, बहन को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन का इंतजाम करने ताऊ के घर गईं। वापस आकर देखा कि इंद्रेश उनके दोनों पुत्र प्रशांत व निशांत उनके घर से निकल रहे थे। अंदर जाकर देखा तो बहन का शव फंदे पर लटक रहा था। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजन से मिले एसपी
कस्बा बेवर में युवती की संदिग्ध मौत की घटना के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा मृतका के परिजन से मिले। घटनास्थल का निरीक्षण किया व परिजन से जानकारी ली। आसपास के लोगों से आरोपी के बारे में पूछताछ की। एसपी ने पीड़ित परिवार को सही कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed