फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Crime News: seven People Killed Accused Shot Himself Dead Know Report

Mainpuri News: दूल्हा-दुल्हन समेत घर में सो रहे पांच लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को गोली मारकर दी जान

Sat, 24 Jun 2023 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Jun 2023 09:14 AM IST
सार

Mainpuri Murder Case News: मैनपुरी के किशनी थाना इलाके के गांव गोकुलपुर में घर में सो रहे पांच लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
Mainpuri Crime News: seven People Killed Accused Shot Himself Dead Know Report
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां  घर में सो रहे पांच लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के किशनी थाना इलाके का गांव गोकुलपुरा अरसारा में शनिवार की सुबह एक परिवार में पांच लोगों के सामूहिक हत्याकांड से इलाका दहल गया। सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पता चला की गांव का रहने वाले शिववीर सिंह ने अपने दो भाई, पत्नी, बहनोई, भाई की नवविवाहित पत्नी और दोस्त कि धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है। खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। तीन घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंची है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया, इसके कारण की पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र यादव के तीन पुत्र शिववीर, सोनू और भुल्लन थे। शुक्रवार को मझले पुत्र सोनू (20) की बरात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी। 
 

कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिलाई

घर में नई बहू सोनी (20) के आने से खुशियों का माहौल था। शुक्रवार की देर रात एक बजे तक सभी लोग डीजे बजा कर नाच गा रहे थे। रात में शिववीर ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दी। सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने बंके से आंगन में सो रहे भाई भुल्लन (20), बहनोई सौरभ निवासी चांदा हविलिया (26), भाई के दोस्त दीपक (20) फिरोजाबाद की हत्या कर दी। 

 

दुल्हन को भी बांके से काट डाला

इसके बाद छत पर सो रहे सोनू (22) और नवविवाहिता सोनी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हमले में पिता सुभाष, आरोपी की पत्नी और मामी गंभीर रूप से घायल हैं। पांच हत्याएं करने के बाद शिववीर ने घर से कुछ दूर जाकर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 

 

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई थानों की फोर्स गांव पहुंची। दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। हत्याकांड क्यों अंजाम दिया गया, इसकी वजह अभी पता नहीं लग सकी है। पुलिस कारण जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed