फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Murder Case: Young Man Killed Six Relatives Including Bride And Groom With An Axe

Mainpuri Crime: शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन संग पांच रिश्तेदारों को काट डाला, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें

Sat, 24 Jun 2023 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 09:10 AM IST
सार

 Mainpuri Crime News Today: गोकुलपुरा रसारा में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच रिश्तेदारों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी कोई और नहीं बल्कि घर का बड़ा बेटा है। 
 

विज्ञापन
Mainpuri Murder Case: Young Man Killed Six Relatives Including Bride And Groom With An Axe
mainpuri murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दिल को दहला देने वाली घटना हुई। युवक ने अपने ही परिवार के लोगों, रिश्तेदार और एक दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सभी सो रहे थे। एक दिन पहले ही छोटे भाई की शादी होकर आई थी। घर में रिश्तेदार भी मौजूद थे। युवक के सिर पर न जाने क्या भूत सवार हुआ  कि उसने धारदार हथियार से नवविवाहित भाई और उसकी दुल्हन समेत पांच रिश्तेदारों को काट डाला। इस दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी और मामी पर भी हमला किया, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

Mainpuri Murder Case: Young Man Killed Six Relatives Including Bride And Groom With An Axe
दूल्हे और दुल्हन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र यादव के तीन पुत्र शिववीर सोनू और भुल्लन थे। शुक्रवार को मझले पुत्र सोनू (20) की बरात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी। घर में नई बहू सोनी (20) के आने से खुशियों का माहौल था। शुक्रवार की देर रात एक बजे तक सभी लोग डीजे बजा कर नाच गा रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mainpuri Murder Case: Young Man Killed Six Relatives Including Bride And Groom With An Axe
मैनपुरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रात में शिववीर ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दिया। सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने धारदार हथियार से आंगन में लेटे भाई भुल्लन (20), बहनोई सौरभ निवासी चांदा हविलिया (26), भाई के दोस्त दीपक (20) फिरोजाबाद छत पर सो रहे सोनू (22) और नवविवाहिता सोनी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

Mainpuri Murder Case: Young Man Killed Six Relatives Including Bride And Groom With An Axe
mainpuri murder - फोटो : अमर उजाला
हमले में सुभाष, आरोपी की पत्नी और मामी गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच हत्याएं करने के बाद शिववीर ने खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई थानों का फोर्स गांव पहुंच गया।

Mainpuri Murder Case: Young Man Killed Six Relatives Including Bride And Groom With An Axe
mainpuri news - फोटो : अमर उजाला
तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया इसकी वजह अभी पता नहीं लग सकी है। पुलिस कारण जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed