{"_id":"5c88e054bdec2214435faea3","slug":"mainpuri-mp-tej-pratap-can-contest-from-eta-lok-sabha-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: सैफई परिवार से होगा एटा का नया सितारा, पढ़ें कौन है वो सांसद जो यहां से लड़ेंगे ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: सैफई परिवार से होगा एटा का नया सितारा, पढ़ें कौन है वो सांसद जो यहां से लड़ेंगे ?
Wed, 13 Mar 2019 04:19 PM IST
मुकेश कुमार
अंकित गुप्ता, अमर उजाला, एटा
अंकित गुप्ता, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 13 Mar 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद अब राजनीति की पैंतरेबाजी भी तेज हो चली है। एटा सीट से सपा का उम्मीदवार कौन होगा यह अभी तक फाइनल नहीं है, लेकिन मैनपुरी सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह के नाम पर मुहर लगने के बाद अब सैफई परिवार की नजर एटा सीट पर है।
समाजवादी पार्टी ने अब तक सिर्फ नौ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें उनकी परंपरागत सीट कन्नौज, मैनपुरी और बदायूं भी शामिल है। कन्नौज से डिंपल यादव, मैनपुरी से मुलायम सिंह और बदायूं से धर्मेंद्र यादव के नाम की घोषणा के बाद लोगों के मन में अखिलेश और तेज प्रताप को लेकर सवाल है कि कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।
ऐसे में सैफई परिवार के एक नजदीकी सूत्रों की मानें तो पार्टी मुखिया मैनपुरी सांसद तेज प्रताप को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। पिछले दो दिनों से शुरू हुई इस चर्चा के बाद से एटा लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी करने वालों में कुछ मायूसी है लेकिन वह इसे चेहरे पर नहीं झलकने दे रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं पार्टी के जिम्मेदार भी इस बात पर कुछ भी कहने से मना करते ही दिख रहे हैं। यादव वोट बैंक बन रहा आधार एटा लोकसभा क्षेत्र में जातिगत आंकड़े भी बहुत महत्व रखते हैं।

इस सीट पर सबसे अधिक मतदाता लोधी राजपूत बिरादरी के हैं। लेकिन यादव मतदाताओं की संख्या भी इनसे कम नहीं है। इसी के चलते समाजवादी पार्टी यहां से तेज प्रताप को चुनाव मैदान में उतारने का मूड बना रही है।
मालूम हो कि यादव बाहुल्य इस क्षेत्र की मारहरा पूर्व में निधौलीकलां विस सीट से जीत दर्ज कर मुलायम सिंह यादव सहित तो मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
अब तक सपा में कुल छह आवेदन एटा लोकसभा क्षेत्र से छह दावेदारों ने ही अपनी दावेदारी पेश की है। सपा कार्यालय में आए आवेदनों में रामेश्वर सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, डा. श्याम सिंह शाक्य, अजय यादव, डा. नवल किशोर और मान पाल सिंह के नाम शामिल हैं।
गठबंधन से मजबूत हुआ दावा सपा-बसपा के गठबंधन के बाद इस सीट पर सपा का दावा और मजबूत हो गया है। पिछले लोकसभा चुनावों में मिले वोट के आंकड़े भी यही कह रहे हैं कि अगर दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ी तो विपक्षियों को मुंह की खानी पड़ सकती है।