फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Married woman died under suspicious circumstances in Jatwan

मैनपुरी: जाटवान में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Fri, 30 Dec 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Married woman died under suspicious circumstances in Jatwan
घिरोर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के नगला जाटवान में शुक्रवार की सुबह घरेलू कामकाज कर रहीविवाहिता की हालत बिगड़ गई। आननफानन उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष की ओर से मौत को संदिग्ध बताया गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर निवासी माया देवी (24) की शादी वर्ष 2021 को थाना क्षेत्र के नगला जाटवान निवासी महेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शुक्रवार की सुबह माया घर में झाडू़ लगा रही थी, तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह जमीन पर गिर गई। विवाहिता को बेसुध पड़ा देख घर में अफरातफरी मच गई। आननफानन माया देवी को जिला अस्पताल लेकर आया। लेकिन वहां चिकित्सकों द्वारा विवाहिता को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही मायके पक्ष के लोगों में चीख पुकार मच गई। उनके द्वारा मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुरालीजन पर आरोप लगाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed