फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Markets remained closed, roads also looked empty

मैनपुरी: बंद रहे बाजार, सड़कें भी खाली नजर आईं

Mon, 05 Dec 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Markets remained closed, roads also looked empty
शहर में आगरा रोड पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लोकसभा उपचुनाव के दौरान शहर से लेकर गांव तक बाजार बंद रहे। दुकानों पर ताले लटकते दिखाई दिए। शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा दिखा। देर शाम छह बजे के बाद ही लोगों ने दुकानें खोलीं। पुलिस प्रशासन ही आता-जाता नजर आया।
विज्ञापन

उपचुनाव के दौरान प्रशासन की सख्ती के चलते शहर से लेकर कस्बों तक के बाजार बंद रहे। बाजार बंद रहने के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मतदान के बाद लोगों ने घरों में रहना ही उचित समझा। शहर के प्रमुख बजाजा बाजार, सदर बाजार, लेनगंज, लोहा मंडी आदि में दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं।
विज्ञापन

इसके साथ ही भोगांव, बेवर, कुरावली, घिरोर, करहल, कुसमरा, किशनी आदि के प्रमुख बाजार भी मतदान के दौरान शाम छह बजे तक पूरी तरह से बंद रहे। केवल मतदेय स्थलों के आसपास ही लोगों की भीड़ भाड़ दिखाई दी। बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा दिखा। दुकानों पर ताले लटकते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कराईं दुकानें बंद
सोमवार को लोकसभा उपचुनाव के दौरान शहर में कुछ स्थानों पर लोगों ने वोट करने के बाद दुकानें खोलनी चाहीं लेकिन पुलिस प्रशासन ने दुकानों को सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए बंद करा दिया। दुकानदारों को अपने घर जाने को कहा।

चाय के लिए परेशान दिखे लोग
उपचुनाव में दुकानें और बाजार बंद रहने के कारण चौराहों और तिराहों पर ड्यूटी पर लगे सिपाहियों के साथ ही बाहरी जनपदों से पहुंचे लोगों व राहगीरों को चाय तक के लिए परेशान देखा गया। अस्पताल आने वाले मरीजों तक के लिए भी चाय नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed