फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri lok sabha elections voting clash between bjp and sp workers

लोकसभा चुनाव 2019: मैनपुरी में मतदान के दौरान झड़प, पोलिंग बूथ के बाहर तोड़फोड़, एक घायल

Tue, 23 Apr 2019 04:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Apr 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
mainpuri lok sabha elections voting clash between bjp and sp workers
ग्रामीणों ने कार का कांच तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में मतदान हो रहा है। जिलेभर में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद गांव अंगोथा नगरिया में कुछ युवकों के बीच झड़प हो गई। इसमें भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मैनपुरी से सटे गांव अंगोथा नगरिया में मतदान के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। वहीं, मारपीट कर लोगों ने बूथ के आसपास खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई कर मामला शांत करवाया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि  गांव अंगोथा नगरिया में कार से कुछ युवा पहुंचे और खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने लगे। इनके पास अधिकृत रूप से कोई दस्तावेज नहीं था। इसी बात को लेकर ग्रामीणों की इनसे कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। घटना से गांव हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

mainpuri lok sabha elections voting clash between bjp and sp workers
घायल भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
जिले में मतदान के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिले को सुरक्षा के लिहाज से 127 सेक्टर और 22 जोन में बांटा गया है। इन क्षेत्रों सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिले में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। 

जिले में सुरक्षा पर एक नजर 

कुल मतदान केंद्र- 1286
कुल मतदेय स्थल- 1731
वेबकास्टिंग- 177 बूथ 
वीडियोग्राफी-131 बूथ
माइक्रो प्रेक्षक-105
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 127
जोनल मजिस्ट्रेट- 22

मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के करीब 17 लाख मतदाता मुलायम सिंह यादव समेत 12 प्रत्याशियों के भाग्यविधाता बनेंगे। मुलायम का यह आखिरी चुनाव है। उनके अलावा प्रमुख उम्मीवारों में प्रेम सिंह शाक्य हैं, जो भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

यूं तो जिले में लाखों मतदाता मतदान करेंगे, लेकिन 15574 मतदाता इस बार खास हैं। ये वे मतदाता हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। संविधान से मिले मताधिकार के प्रयोग के लिए युवाओं में जोश है। महिलाओं और बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed