{"_id":"635eb4d9d16007762d46a997","slug":"mainpuri-kishni-to-saifai-bus-service-started-mainpuri-news-agr551746216","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: किशनी से सैफई बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: किशनी से सैफई बस सेवा शुरू
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। किशनी से सैफई तक के लिए रोडवेज सेवा शुरू की गई है। इटावा की सदर विधायक सरिता भदौरिया की पहल पर किशनी से सीधे सैफई तक के लिए बस का संचालन शुरू किया गया है।
इटावा विधायक सरिता भदौरिया ने सितंबर में आरएम इटावा से मांग की थी कि किशनी क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए सैफई पहुंचने में काफी परेशानी होती है। जिसे देखते हुए किशनी से सैफई तक के लिए सीधी बस सेवा शुरू कराई जाए। आरएम इटावा के निर्देश पर सैफई डिपो ने बिधूना से आनंद बिहार दिल्ली तक के लिए बस सेवा शुरू की है।
यह बस आनंद बिहार बस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 108 से रात 10 बजे चलकर सिरसागंज कट से उतरकर करहल, किशनी होते हुए सुबह चार बजे बिधूना पहुंचेगी। बिधूना से सुबह छह बजे चलकर किशनी से 7 बजे सैफई के लिए रवाना होगी। इस बस से किशनी के अलावा समान, सौज, कुर्रा क्षेत्र के मरीजों को सैफई अस्पताल तक पहुंचने में सुविधा होगी। किशनी से सैफई तक सीधे बस सेवा शुरू होने पर लोगों ने खुशी जताई है।