फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri karhal news durga murder

Agra News: मरना नहीं चाहती थी दुर्गा, जीने के लिए खूब किया संघर्ष

Fri, 22 Nov 2024 12:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
mainpuri karhal news durga murder
करहल। मोहल्ला जाटवान की दुर्गा मरना नहीं चाहती थी। उसने दम निकलने से पहले काफी देर तक जीने के लिए संघर्ष किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की माने तो हत्या गला घोंट कर की गई। वहीं, बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में पुलिस मौजूदगी में मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया गया।थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान की रहने वाली दुर्गा का शव बुधवार की सुबह बोरे में बंद मिला था। उसकी दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई थी। मां और पिता का आरोप है कि बेटी काॅलोनी बनने के बाद भाजपा को वोट देना चाहती थी। प्रशांत यादव निवासी तपा की नगरिया इस बात से नाखुश था।
विज्ञापन

बुधवाार को वह पुत्री को अपने साथ बाइक पर ले गया। पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी व साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुधवार को पैनल से दुर्गा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर जहां दुर्गा की गला घोट कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। वहीं मृतका के शरीर के ऊपरी हिस्से में जख्मों के निशान आरोपी की हैवानियत की कहानी बयां करने वाले हैं। निशान बताते हैं कि किस तरह से दुर्गा ने मरने से पहले जीने के लिए संघर्ष किया होगा। लेकिन आरोपियों के आगे उसकी एक न चली। गला घोंटने के बाद बेरहमी से उसे मार डाला गया।
विज्ञापन

उधर बृहस्पतिवार को सीओ संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी व पुलिसबल के साथ गांव में मौजूद रहे और अंतिम संस्कार कराया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। मृतका के घर से चीख पुकार सुनाई दे रही है। माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शव लादकर ले जाने वाले बोलेरो किसकी

दुर्गा की हत्या की गई और शव को बोरे में बंद करने के बाद काफी दूर फेंका गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शव को बोरे में डालने के बाद एक बोलेरो में डाल कर नगला अंती तक ले जाया गया था। बोलेरो किसी झोलाछाप चिकित्सक की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दे रही है। लेकिन पुलिस भी वारदात में प्रयुक्त बोलेरो की तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed