{"_id":"637d0d8dfc24c72f54782ed8","slug":"mainpuri-history-ramnath-mainpuri-news-agr554426789","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: वर्ष 1962 में मात्र 804 मतों से सांसद का चुनाव हारे थे रामनाथ, जानिए चुनावी इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: वर्ष 1962 में मात्र 804 मतों से सांसद का चुनाव हारे थे रामनाथ, जानिए चुनावी इतिहास
Tue, 22 Nov 2022 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
प्रदीप कुमार यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
प्रदीप कुमार यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:27 PM IST
सार
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के लिए आजादी से लेकर अब तक 19 बार चुनाव हो चुके हैं। वर्ष 1962 में सीपीआई प्रत्याशी रामनाथ मैनपुरी के इतिहास में सबसे कम अंतर से पराजित होने वाले प्रत्याशी रहे हैं।
विज्ञापन
मैनपुरी चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मैनपुरी में आजादी से लेकर अब तक हुए चुनाव की बात करें तो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के रामनाथ सबसे कम अंतर से पराजित होने वाले प्रत्याशी रहे हैं। वर्ष 1962 के चुनाव में वे मात्र 804 मतों से पराजित हुए थे। इसके बाद कभी भी मैनपुरी लोकसभा चुनाव में हार-जीत का अंतर तीन हजार से नीचे नहीं रहा।
विज्ञापन
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के लिए आजादी से लेकर अब तक 19 बार चुनाव हो चुके हैं। इनमें दो बार उपचुनाव भी हुआ। वर्ष 1962 में सीपीआई प्रत्याशी रामनाथ मैनपुरी के इतिहास में सबसे कम अंतर से पराजित होने वाले प्रत्याशी रहे हैं।
विज्ञापन
वर्ष 1962 में कांग्रेस ने 1957 का चुनाव हारने वाले बादशाह गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था। सीपीआई ने रामनाथ को अपना प्रत्याशी बनाया। वर्ष 1957 के चुनाव में कांग्रेस के बादशाह गुप्ता पीएसपी के बंशीधर धनगर से 3830 मतों से पराजित हुए थे। इसके बाद जीत का अंतर कभी भी 10 हजार से कम मतों का नहीं रहा।
विज्ञापन
रामलहर में 10 हजार से ऊपर का रहा जीत हार का अंतर
वर्ष 1991 का लोकसभा चुनाव भाजपा रामलहर के बीच लड़ने के लिए मैदान में उतरी थी। लेकिन इस चुनाव में भी हार के कम अंतर का रिकॉर्ड नहीं टूट सका। समाजवादी जनता पार्टी से इस चुनाव में मुलायम सिंह यादव के शैक्षिक गुरु उदय प्रताप सिंह मैदान में थे, जिन्हें 126463 मत प्राप्त हुए। भाजपा ने इस चुनाव में रामनरेश अग्निहोत्री को अपना प्रत्याशी बनाया था। रामनरेश अग्निहोत्री को राम लहर में 114298 मत प्राप्त हुए। वे 12165 मतों के अंतर से चुनाव हार गए।कम अंतर से हारने वाले पांच प्रत्याशी
वर्ष- 1962बादशाह गुप्ता कांग्रेस, प्राप्त मत- 52328
रामनाथ सीपीआई, प्राप्त मत- 51524
हार का अंतर- 804
वर्ष 1957
बंशीधर धनगर पीएसपी, प्राप्त मत- 59902
बादशाह गुप्ता कांग्रेस, प्राप्त मत- 56072
हार का अंतर- 3830
वर्ष 1998
बलराम सिंह यादव सपा, प्राप्त मत- 264734
अशोक यादव भाजपा- प्राप्त मत- 254368
हार का अंतर- 10366
वर्ष 1991
उदय प्रताप सिंह, समाजवादी जनता पार्टी, प्राप्त मत- 126463
रामनरेश अग्रिहोत्री, भाजपा प्राप्त मत- 114298
हार का अंतर- 12165
वर्ष 1999
बलराम सिंह यादव सपा, प्राप्त मत-244113
दर्शन सिंह यादव, भाजपा, प्राप्त मत-216087
हार का अंतर- 28026
बलराम सिंह यादव सपा, प्राप्त मत- 264734
अशोक यादव भाजपा- प्राप्त मत- 254368
हार का अंतर- 10366
वर्ष 1991
उदय प्रताप सिंह, समाजवादी जनता पार्टी, प्राप्त मत- 126463
रामनरेश अग्रिहोत्री, भाजपा प्राप्त मत- 114298
हार का अंतर- 12165
वर्ष 1999
बलराम सिंह यादव सपा, प्राप्त मत-244113
दर्शन सिंह यादव, भाजपा, प्राप्त मत-216087
हार का अंतर- 28026