फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri girl murder case Chargesheet filed against the Principal of navodaya school

मैनपुरी छात्रा हत्याकांड: तत्कालीन प्रधानाचार्या के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, एसआईटी को अब आरोपी की तलाश

Wed, 02 Feb 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Feb 2022 12:03 AM IST
सार

एडीजी भानू भास्कर के निर्देशन में जांच कर रही एसआईटी  अब दुष्कर्म की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। फॉरेंसिक जांच में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी, लेकिन आरोपी का अब तक पता नहीं लग पाया है। 
 

विज्ञापन
Mainpuri girl murder case Chargesheet filed against the Principal of navodaya school
मैनपुरी छात्रा हत्याकांड: जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में नवोदय छात्रा की कथित हत्या के मामले में एसआईटी ने मंगलवार को तत्कालीन प्रधानाचार्या के विरुद्ध विशेष पॉक्सो कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में प्रधानाचार्या को साक्ष्य छिपाने, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व पॉक्सो अधिनियम का दोषी माना गया है। एसआईटी अब छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले की तलाश में जुटी है। संदिग्धों से पूछताछ का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एडीजी भानू भास्कर के निर्देशन में जांच कर रही एसआईटी ने तत्कालीन प्रधानाचार्या सुषमा सागर के खिलाफ मंगलवार को स्पेशल जज पॉक्सो पूनम की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। प्रधानाचार्या जहां आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, पॉक्सो अधिनियम व साक्ष्य छिपाने की दोषी पाई गईं हैं। वहीं अभी भी छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले का चेहरा सामने नहीं आ सका है। चार्जशीट फाइल करने के बाद एसआईटी अब दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में जुट गई है। एक बार फिर से संदिग्धों व गवाहों से पूछताछ का सिलसिला तेज हो गया है। 

विज्ञापन

अंत:वस्त्र पर पाया गया मेल स्पर्म 

बता दें कि छात्रा के कपड़ों की फॉरेंसिक जांच में अंत:वस्त्र पर मेल स्पर्म पाए गए थे। जिसके बाद दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई थी। जांच के दौरान हत्या के मामले को पुलिस ने आत्महत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया था, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। जिसके बाद कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने पर नई एसआईटी का गठन किय गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों चुप्पी साधे रहीं प्रधानाचार्या

एक प्रतिष्ठित विद्यालय में लैंगिक अपराध घटित हो रहा था। जिसके बारे में कई छात्राओं व अन्य महिला कर्मी ने प्रधानचार्या को जानकारी भी दी थी। कुछ छात्राओं द्वारा लिखित शिकायत भी की गई लेकिन गंभीर मामले में चुप्पी साधे रहना प्रधानचार्या की कार्यशैली पर भी प्रश्रचिन्ह लगाता है। करीब 27 महीने तक छात्राओं द्वारा की गई शिकायत संबंधी दस्तावेज भी छिपाए रखे गए। आखिर इसके पीछे प्रधानाचार्या की क्या मंशा थी। यह सवाल अभी भी जस का तस बना हुआ है। क्या प्रधानाचार्या अभी भी किसी को बचाने की कोशिश कर रहीं हैं ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed