Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Four people were detained on the information of disturbances

मैनपुरी: गड़बड़ी की सूचना पर चार लोग हिरासत में लिए गए

Mon, 05 Dec 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Four people were detained on the information of disturbances
मैनपुरी। लोकसभा उपचुनाव के बीच शहर में अधिकारी लगातार पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते रहे, पोलिंग बूथ के आसपास गड़बड़ी की सूचना पर शाम तक चार लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें पूर्व विधायक के पुत्र भी शामिल रहे। वहीं वोट डालने के बाद स्याही मिटाते एक शख्स को भी पुलिस ने कोतवाली में बैठाए रखा।
विज्ञापन

जिले भर में सोमवार को उपचुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच जहां अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे, वहीं शहर में पुलिस भी सक्रिय रही। आगरा रोड पर पोलिंग बूथ के पास गड़बड़ी के अंदेशा के चलते सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल वाल्मीकि के पुत्र गौरव दयाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, वहीं एक सूचना पर सपा नेता ज्ञानेंद्र चौहान को भी पुलिस पकड़ कर कोतवाली लाई, इसके अलावा नगला जुला पोलिंग बूथ से जयदीप को पकड़ कर लाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा आगरा रोड स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद स्याही को बालों में स्याही पोंछ रहे भानू प्रताप को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने अन्य सूचनाओं पर दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस कार्रवाई को लेकर एसपी कमलेश दीक्षित ने साफ कर दिया कि किसी भी कीमत पर उपचुनाव में किसी भी तरह से गड़बड़ी की कोशिश करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। शांतिपूर्ण मतदान के बीच जो भी कोई खलल डालने की सोच भी रखेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed