फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Fire breaks out in former councilor's house in Maniharan

मैनपुरी: मनिहारन में पूर्व सभासद के घर में लगी आग

Sun, 30 Oct 2022 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Fire breaks out in former councilor's house in Maniharan
करहल (मैनपुरी)। मोहल्ला मनिहारान में शनिवार की रात पूर्व सभासद के घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू किया गया, तब तक घरेलू सामान आदि जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारन निवासी पूर्व सभासद मोहम्मद गौरी शनिवार को परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गए थे। घर में कोई नहीं था, तभी किसी कारण के चलते घर में आग लग गई। पूर्व सभासद के घर से आग व धुआं निकलता देख मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोग दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर घुस गए और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया, लेकिन तब तक घर में रखे जेवर, नकदी आदि सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 27 अक्तूबर को ही मोहम्मद गौरी की पुत्री का निकाह हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। एसडीएम गोपाल शर्मा ने क्षेत्रीय लेखपाल रवनीश कुमार को आग में हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed